रायगढ़/धरमजयगढ़। नगर में सोना-चांदी व पुराने बर्तन बदलने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 06 में बीते कुछ दिनों से बाहरी लोगों की संदिग्ध आवाजाही देखी जा रही थी। ये लोग मोहल्लों में घूम-घूमकर पुराने बर्तन और जेवर के बदले नए डिजाइन के बर्तन व आभूषण देने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे थे।
बताया जा रहा है कि शुरू में इन लोगों ने कुछ घरों में पुराने सामान के बदले नया सामान देकर लोगों का विश्वास जीता। इसके बाद उन्होंने सोने-चांदी के जेवर बदलने का लालच देकर कुछ मोहल्लेवासियों से आभूषण और बर्तन लेकर फरार हो गए।
मोहल्लेवासियों के अनुसार गिरोह के लोग बेहद शातिर तरीके से बातों में उलझाकर लोगों को भरोसे में लेते थे। अब ठगी का शिकार हुए लोग अपने नुकसान को लेकर परेशान हैं और हाथ मलते नजर आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे बाहरी ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए,बाहर से आने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान की जाए और नगर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
