Skip to content

स्वच्छता अभियान में सहभागी बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप

= गंगामुण्डा तालाब में सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश, एक पेड़ मां के नाम किया पौधरोपण

= भाजपा पश्चिम नगर मण्डल ने आयोजित किया कार्यक्रम

= प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल बेमिसाल के तहत भाजपा निरंतर कर रही है आयोजन

जगदलपुर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल बेमिसाल के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम में आज शनिवार को भाजपा पश्चिम नगर मण्डल ने स्थानीय गंगामुण्डा तालाब में स्वच्छता अभियान एवं एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप सहभागी बने और स्वच्छता का संदेश दिया। वरिष्ठ नेताओं गंगामुण्डा तालाब के किनारे पौधरोपण कर पर्यावरण की रक्षा के लिये अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह सभी से किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का सफलतम कार्यकाल पूर्ण हुआ है। श्री मोदी ने स्वच्छता का संदेश बारंबार दिया है। हम सभी जागरकता के साथ स्वच्छता को अभियान के रूप में आगे बढ़ायें।
कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सशक्त व समृद्ध नये भारत का निर्माण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हो रहा है। बेमिसाल बारह साल में देश ने विकास, सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की उपलब्धियों के शिखर छुआ है।

स्वच्छता कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, महापौर संजय पाण्डेय,अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, परीसराम बेसरा,सफीरा साहू, मनोहर दत्त तिवारी, पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, सुधा मिश्रा,शशिनाथ पाठक, दशरथ गुप्ता, अतुल सिम्हा, आशा साहू , बृजेश भदौरिया, संग्राम सिंह राणा, निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, रौशन सिसोदिया, हरीश पारेख, गायत्री बघेल, श्वेता बघेल, पारूल बोथरा, माधवी मण्डल,मनोज ठाकुर, नवीन बोथरा आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।