Skip to content

गंगामुंडा तालाब में चला स्वच्छता अभियान, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत किया गया पौधरोपण

जगदलपुर, 20 जून 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत नगर निगम क्षेत्र के गंगामुंडा तालाब में स्वच्छता अभियान एवं “एक पेड़ मां के नाम” पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं विधायक श्री किरण देव ने गंगामुंडा तालाब पहुंचकर स्वयं सफाई अभियान में सहभागिता निभाई और स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर गंगामुंडा तालाब परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में महापौर श्री संजय पांडे, नगर निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन, जनप्रतिनिधि श्री वेदप्रकाश पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।