Skip to content

नशे के खिलाफ बस्तर पुलिस बड़ी कार्यवाही 

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत जगदलपुर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही
सूखे नशे की छोटी सी छोटी मात्रा में कोतवाली पुलिस की कठोर और लगातार कार्यवाही
पनारा पारा की रहने वाली एक महिला गांजा रखे हुए कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ी
आरोपीया के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा करीबन 01 किलो 37 ग्राम  जप्त
जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 50,000/- रूपये
नाम आरोपिया — श्रीमति सुकल दई पति स्वर्गीय मिट्ठू राम बघेल उम्र 50 साल पता पनारापारा जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.)
      पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध व्यापक रूप से लगातार कार्यवाही किया जा रहा है जो इसी तारतम्य में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाली महिला पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक महिला पनारापारा जगदलपुर में  मेहरून कलर का  साड़ी पहनी है, अपने घर के बाहर स्कूल के पीछे गली में एक कत्था रंग का प्लास्टिक झोला  में अवैधरूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने खड़ी हैं, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार डी धोत्रे  के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में महिला पुलिस सहित टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था जो उक्त टीम के द्वारा मिले सूचना स्थान के पास पहुंचकर घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए महिला को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम श्रीमति सुकल दई पति स्वर्गीय मिट्ठू राम बघेल उम्र 50 साल पता पनारापारा जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.) का होना बताया जिसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जो बरामद हुए गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर रखने के संबंध में कोई वैधानिक प्रत्युत्तर नहीं दिया गया ,तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा को बिक्री करना स्वीकार करने से उक्त प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा को 20.b.ii.B NDPS एक्ट के तहत विधिवत् जप्त कर आरोपीया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में माननीय विशेष न्यायालय NDPS, जगदलपुर भेजा गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उप निरी – अरुण मरकाम,
प्रशिक्षु उपनि – रानी सोनी
सउनि – सतीश यादव , मीना यादव
प्र.आर. – विनोद चांदने ,
आरक्षक – रीना अनंत ,पुनीता ठाकुर रंग लाल खरे , संगीता नायक , प्रदीप शुक्ला ,सोमालु , तोमन बघेल