Skip to content

पतंजलि लगाएगी 21अप्रैल 21 स्थानों पर 21 दिन तक मेगा योग शिविर का होगा आयोजन

इंट्रेगग्रेटेड मेगा योग शिविर हेतु सर्व समाज बैठक संपन्न

असमय हार्ट अटैक,शुगर,बीपी मोटापा आदि रोगों से बचाव के लिए कराया जायेगा विशेष खानपान व यौगिक अभ्यास अभ्यास

जगदलपुर। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशन व पतंजलि योग परिवार द्वारा से गत वर्ष शहर में योग केम्प आर गोल्डन विश्व रिकार्ड बनाने के बाद इस वर्ष भी आगामी 21अप्रैल से जगदलपुर शहर के विभिन्न 21 स्थानों पर 21 दिवसीय इंट्रेगग्रेटेड मेगा योग शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस हेतु लालबाग स्थित चित्रांश भवन में सर्व समाज प्रमुखों व संघटन प्रतिनिधियों की आवश्यक बैठक रविवार को रखी गई थी। जिसमे उन्होंने बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी लेने तथा नगरवासियों एवं समाजजनों को शामिल करने का संकल्प लिया।
पतंजलि योग के छग प्रमुख डॉ मनोज पाणिग्राही ने बताया कि प्रशासन एवं समाज प्रमुखो के सौजन्य से शहर में 21 दिवसीय इंटेगग्रेटेड मेगा योग शिविर का आयोजन विभिन्न 21 स्थानों पर आयोजित किया जायेगा, जिसमे नगर के विभिन्न समाज के नेतृत्व में विराट स्वरूप दिया गया है जिसमे कायस्थ समाज, आंध्र समाज, पंजाब सनातन सभा,भोजपुरी समाज,देवांगन समाज,सिंधी समाज,धाकड समाज, गायत्री परिवार आदित्य वाहिनी आनंद वाहिनी आदि प्रमुख हैं। जिसमे कायस्थ समाज लालबाग, देवांगन समाज पथरागुडा, जनजातीय गौरव वाटिका आमागुडा, भोजपुरी समाज भवन नयामुण्डा, रेल्वे इंस्टिट्यूट रेल्वे कालोनी, आंध्रा समाज बालविहार स्कूल के पास, पंजाब सनातन भवन, देवकी विहार-कालीपुर रोड,हल्बा कचोरा-पंचायत भवन, लक्ष्मी नारायण मंदिर-पनारा पारा, शीतला माता मंदिर-कालीपुर रोड, क्रीडा परिसर-धरमपूरा, आमचो पुलिस परिसर,लालबाग रोड , सिंधु भवन-दलपत सागर रोड, गायत्री मंदिर-चित्रकोट रोड, माड़िया पारा-परपा थाना के पीछे, विश्वविद्यालय कॅम्पस, बालाजी पार्क- आर्सिया कालोनी, रेलवे इंस्टीट्यूट,आदि स्थानों पर शिविर आयोजित किये जायेंगे। शिविर में योग के साथ साथ बीपी, शुगर, हार्ट अटैक जैसी बीमारियों के साथ ही कई गंभीर बीमारियों के उपचार की घरेलू और आयुर्वेदिक उपचार के साथ एक्यूप्रेसर की भी जानकारी योग शिविर में लोगों को दी जायेगी। बैठक में सभी समाज एवं संगठनों ने इस शिविर हेतु पूर्ण रूप से सहयोग हेतु अपनी- अपनी सहमति दी है।

बैठक में भारत स्वाभिमान के ज़िला अध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा ने विस्तार से आयोजन के बारे में बताया और संपर्क प्रमुख बी जयराम ने सभी समाजों से अपील की कि अपने आपने समाज के लोगो को इस शिविर से जोड़ने का कार्य सबकी सामूहिक ज़िम्मेदारी है आज प्रत्येक घर में बीमार मिलते है, उनके लिए यह मेगा योग शिविर अत्यंत उपयोगी होगा साथ ही 11-12 अप्रैल से आयोजित होने वाली जसगीत प्रतियोगिता के संदर्भ में रामकृष्ण नायडू और रतन ब्यास ने जानकारी दी और 13-14 अप्रैल को पूज्य संत श्री साईं कृष्णदास के सानिध्य में आयोजित होने वाले दिव्य सत्संग के आयोजन के सम्बन्ध में भी चर्चा की गयी। इस दौरान बी जयराम, दिगंबर राव, प्रेमचंद मिश्रा, एल शिव प्रसाद, दौलत सिंह, पुखराज ठाकुर, जय गोपाल सरकार, संकेत सिंह, राजेंद्र देवांगन, रतन व्यास, नीलू मलिक, गेंदराम साहू, भानु प्रताप साहू, नीलमणि साहू, अंजली मिश्रा, वैभव यादव, फूल सिंह साहू, जितेंद्र मिश्रा, संतोष नामदेव, डॉ लक्ष्मण प्रसाद, मीना नेताम, लक्ष्मी मंडल, माही श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव, हेमा शर्मा, गायत्री बड़कस , जितेंद्र नाथ, अरुण कुमार,डॉ अनिल मल्होत्रा,तनय पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।