Skip to content

ग्राम उसरी में CFR एवं वन अधिकारों पर विशेष बैठक आयोजित, युवाओं ने जताई सक्रिय भागीदारी

बस्तर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत उसरी में आज दिनांक 05 अप्रैल 2026, दिन रविवार को युवा प्रकोष्ठ बस्तर ब्लॉक एवं युवा प्रकोष्ठ उसरी के तत्वाधान में पंचायत भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सामुदायिक वन संसाधन (CFR), वन अधिकार अधिनियम एवं अन्य जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई

कार्यक्रम में बस्तर संभाग युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री संतु मौर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे बैठक के दौरान वक्ताओं ने वन अधिकार कानून के तहत मिलने वाले अधिकारों, ग्राम सभा की भूमिका तथा CFR के माध्यम से ग्रामीणों को मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी साथ ही यह भी बताया गया कि किस प्रकार ग्रामीण अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं

इस अवसर पर युवाओं ने सक्रिय सहभागिता दिखाते हुए अपने विचार रखे और क्षेत्र में वन अधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में गांव-गांव जाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके

बैठक के अंत में सभी उपस्थित जनों ने एकजुट होकर क्षेत्र के विकास एवं अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया इस दौरान युवा प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ