Skip to content

दीनदयाल उपाध्याय व भगत सिंह शक्ति केन्द्र में भाजपा ने लगायी जन चौपाल

केन्द्रीय बजट व विकसित भारत जी राम जी योजना की विस्तृत जानकारी भाजपा नेताओ ने आमजन के मध्य रखी

जगदलपुर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज सोमवार को शहरी क्षेत्र में दीनदयाल उपाध्याय शक्ति केन्द्र और शहीद भगत सिंह शक्ति केन्द्र में जन चौपाल का आयोजन किया गया और केन्द्रीय बजट व विकसित भारत जी राम जी योजना के विषय में विस्तार से जानकारी जन चौपाल ने भाजपा नेताओं ने आमजन के मध्य रखी।



दलपत सागर वार्ड में आयोजित जन चौपाल को भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, जिला उपाध्यक्ष नरसिंह राव व सफीरा साहू एवं पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा ने संबोधित किया। वक्ताओं ने केन्द्रीय बजट को विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और विकसित भारत जी राम जी योजना में 125 दिनों तक ग्रामीण क्षेत्र में सुनिश्चित रोज़गार गारण्टी के विषय में अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन सूर्य भूषण सिंह व ब्रिजेश शर्मा ने किया व आभार प्रदर्शन एमआईसी सदस्य सुरेश गुप्ता ने किया।



जन चौपाल में मनोहर दत्त तिवारी, माहेश्वरी ठाकुर, शशिनाथ पाठक, दिनेश केजी, सुधा मिश्रा, योगेश शुक्ला, दशरथ गुप्ता, आशा साहू, अविनाश गौतम, त्रिवेणी रंधारी,हरीश पारेख, पूनम सिन्हा, विनोद पाण्डेय, दिलीप सुंदरानी आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।