ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन एवं मन्नत पार्क की ओर से आयोजित “मुस्लिम प्रीमियर लीग” रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-5 का शुभारंभ गांधी मैदान में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य शामिल हुए।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस महामंत्री जाहिद हुसैन, पार्षद अफरोज बेगम एवं जस्टिन भवानी की उपस्थिति रही। आयोजनकर्ता हाजी वसीम अहमद ने मुख्य अतिथि सुशील मौर्य का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया।
मुख्य अतिथि सुशील मौर्य एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने लालबाग बनाम लैंडमार्क होम के बीच खेले गए उद्घाटन मैच के लिए टॉस की प्रक्रिया पूरी कर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया।
आयोजकों ने बताया कि मुस्लिम प्रीमियर लीग का उद्देश्य खेलों के माध्यम से आपसी भाईचारे, सौहार्द और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
Related Articles

महिला अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई: बालिका से छेड़छाड़ और युवती से दुष्कर्म के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
खैर तस्करों पर प्रहार राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
Feb 4, 2026
