5 जून से 21 जून तक निरंतर चलेगा अभियान, जिले में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम, जनप्रतिनिधि से कार्यकर्ता तक करेंगे शिरकत
कार्ययोजना को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में हुई बैठक, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं को सहभागिता निभाने कहा
जगदलपुर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी 5 जून से 21 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम चलायेगी। जिसमें प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बारह साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के तहत जिले में विविध कार्यक्रम निरंतर आयोजित किये जायेंगे। जनसंपर्क अभियान के साथ-साथ वृक्षारोपण, मीडिया संवाद, स्वच्छता अभियान, प्रगति पथ यात्रा, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आदि के भी आयोजन पूरे होंगे।

आज शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम की कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक को सम्बोधित करते प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्या शरण तिवारी ने कहा कि 2014 से देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का 12 वर्षो का स्वर्णिम सफर अद्भुत, अभूतपूर्व है l कांग्रेस नीत यूपीए गठबंधन ने देश को निराशा के गर्त मे धकेल दिया था। भाजपा सरकार ने देश मे नयी आशा का संचार किया है और आज नया भारत 2047 के विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध रूप देने तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 21 जून तक संपूर्ण जिले में विविध कार्यक्रम निरंतर आयोजित होंगे। जिनके माध्यम से जनसम्पर्क अभियान चला कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया जायेगा । उपरोक्त कार्यक्रम सभी तेरह मण्डलों मे आहूत किया जायेंगे l जिसमें प्रत्येक जनप्रतिनिधि से लेकर प्रत्येक कार्यgकर्ता की सहभागिता सुनिश्चित होगी।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री परीस राम बेसरा व आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष लखीधर बघेल ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, रामाश्रय सिंह, महापौर संजय पाण्डेय, योगेन्द्र पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, आर्येंद्र सिंह आर्य, नरसिंह राव,ललिता बघेल, रामकुमारी यादव, सुब्रतो विश्वास,नारायण ठाकुर,किरण सेन, प्रदीप देवांगन,बलदेव मण्डावी, सुरेश गुप्ता,आलोक अवस्थी, कृष्ण कुमार शुक्ला,रोहित त्रिवेदी, विपिन मालवीय, राजपाल कसेर,श्रीधर ओझा, अश्विनी सरडे, राममूर्ति पाण्डेय, धर्मपाल महावर,प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, महेन्द्र सेठिया, सुखदेव मण्डावी, मंगतू कश्यप, प्रवीण सांखला,सोमारू राम कश्यप, देवीप्रसाद बेंजाम, सुनील कुरामी, संतोष बघेल,विनय सोना, योगेश ठाकुर, माहेश्वरी ठाकुर, नीलांबर सेठिया, अभिलाष यादव, दिनेश केजी, ब्रिजेश शर्मा,रौशन झा आदि सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।
_________________


