बड़ांजी। लोहंडीगुड़ा विकास खंड के चित्रकोट रोड पर बड़ांजी थाना क्षेत्र के टाकरागुड़ा में एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा ओवरटेक करते समय हुआ, जब बाइक सामने चलती बाइक को टक्कर मारते हुए सामने से आ रही कार में जा भिड़ी। कार के नीचे दबे हुए घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।
घायलों में छापर भानपुरी निवासी कृष्णा, बबलू और एक अन्य शामिल हैं। वे तेज गति और लापरवाही से बाइक चलाते हुए सामने चल रहे बाइक के डिक्की को टकर मारकर सामने से आ रही कार में जा भिड़े। बड़ाजी पुलिस थाना के प्रधान आरक्षक रघुराज नाग ,प्र.आ.अशोक मंडावी, आरक्षक मोहन भारती , आरक्षक सामदेव बघेल ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सामने वाले बाइक सवार दो लोगों को मामूली चोटें आयीं है। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि कार चालक सुरक्षित हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार तीन युवकों की ओवरटेक की गलती से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।



Related Articles

महिला अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई: बालिका से छेड़छाड़ और युवती से दुष्कर्म के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
खैर तस्करों पर प्रहार राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
Feb 4, 2026
