प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने बंगाल की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा है। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘दशकों तक पूर्वी भारत उन लोगों के कब्जे में था जो बांटने वाली राजनीति करते थे। बीजेपी ने इन राज्यों को उनके चंगुल से आजाद कराया है।’
ओडिशा में पहली बार बनी बीजेपी की सरकार
पीएम मोदी ने कहा, ‘ओडिशा में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है। त्रिपुरा ने कई सालों से बीजेपी पर भरोसा किया है। असम में हाल के चुनावों में भी उसने बीजेपी पर भरोसा दिखाया है। बिहार ने एक बार फिर बीजेपी-एनडीए सरकार को चुना है।’
बेरहम सरकार को बंगाल से विदा करना जरूरी
पीएम मोदी ने कहा, ‘आज बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं हुई है। TMC सरकार बंगाल में मेरे भाइयों और बहनों को आयुष्मान योजना का फायदा उठाने से रोक रही है। ऐसी बेरहम सरकार को बंगाल से विदा करना बहुत जरूरी है।’
Related Articles

रायपुर के VIP रोड फार्महाउस में हुक्का पार्टी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Apr 14, 2026
सरकार ने लॉन्च किया ₹10,000 करोड़ का स्टार्टअप इंडिया FOF 2.0: नवाचार और स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा फंड सपोर्ट
Apr 14, 2026
