बस्तर जिला कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ (शहर) की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। यह निर्णय छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज के निर्देशानुसार लिया गया।कार्यकारिणी विस्तार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी एवं बस्तर जिला प्रभारी श्री शकील रिजवी की सहमति प्राप्त हुई।
वहीं बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष श्री सुशील मौर्य की अनुशंसा पर व्यापार प्रकोष्ठ (शहर) की नई कार्यकारिणी सूची जारी की गई है। इस विस्तार के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी रूप से उठाने का लक्ष्य रखा गया है।
नवगठित कार्यकारिणी से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


Related Articles

महिला अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई: बालिका से छेड़छाड़ और युवती से दुष्कर्म के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
खैर तस्करों पर प्रहार राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
Feb 4, 2026
