= पदभार ग्रहण करने के बाद प्रथम नगर आगमन, अवस्थी ने मांई दंतेश्वरी मंदिर में शीश नवाया, पूजा अर्चना की
= शरद अवस्थी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व सहित कार्यकर्ताओं का माना आभार
जगदलपुर।
इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शरद अवस्थी का पदभार ग्रहण करने के उपरान्त प्रथम नगर आगमन पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य व आत्मीय स्वागत किया। लाल बाग चौराहे से मोटरसाइकिल रैली निकाल कर कार्यकर्ताओं ने श्री अवस्थी की जोरदार अगवानी की। मांई श्री दंतेश्वरी मंदिर में इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री अवस्थी ने शीश नवाया व पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ सहित बस्तर की सुख समृद्धि की कामना की।
स्थानीय सिटी कोतवाली चौक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष शरद अवस्थी का फूलमालाओ व आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं की स्वागत रैली मेनरोड, गोलबाजार चौक,सीरासार चौक, दंतेश्वरी मंदिर से होकर शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुये भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। जहां इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष शरद अवस्थी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन के शीर्ष नेतृत्व सहित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डा सुभाऊ कश्यप, विद्याशरण तिवारी ,भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, महापौर संजय पाण्डेय,निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, आर्येंद्र सिंह आर्य, नरसिंह राव, सफीरा साहू,छबिलेश्वर जोशी, रंजीत पाण्डेय,सुरेश गुप्ता, प्रकाश झा, माहेश्वरी ठाकुर, निर्मल पाणिग्रही, संजय चंद्राकर, संतोष बाजपेयी, दिगम्बर राव, मनोहर तिवारी, शशिनाथ पाठक,सुधा मिश्रा, त्रिवेणी रंधारी,आशा साहू,पूनम सिन्हा, कलावती कसेर,रेखा सिंह, माधवी मण्डल,उमा मिश्रा, विक्रम सिंह यादव, अतुल सिम्हा, राजेश श्रीवास्तव, रोहित त्रिवेदी, योगेश शुक्ला, राकेश तिवारी, रिंकू शर्मा, अभिलाष यादव, योगेश सिंह ठाकुर,हरीश पारेख,राजा यादव, संतोष गौर, सूर्यभूषण सिंह, श्यामसुंदर, दिलीप दास, खगेन्द्र सिंह, रिंकू पाण्डेय,आलेख राज तिवारी,दिलीप झा, ब्रिजेश शर्मा,रौशन झा, अजीज खान, प्रकाश रावल आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles

विश्व रक्तदान दिवस पर डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ब्लड बैंक संस्था के द्वारा बस्तर जिला में समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन कराने वाली संस्थाओं को किया गया सम्मानित
Jun 15, 2026
