बलौदाबाजार, 16 जनवरी 2026/ कलेक्टर दीपक सोनी के. निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी के दौरान अवैध धान परिवहन एवं बिचौलियों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एसडीएम कसडोल आर आर दुबे एवं तहसीलदार विवेक पटेल ने जांच नाका अवरई एवं कुरकुटी नाका का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य पर उपस्थित कर्मचारियों के द्वारा नियमों का पालन नहीं करने पर कारण बताओ सूचना जारी कर सतर्क रहन निर्देश दिये गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नाको पर अवैध व्यापार व आवक जावक नियंत्रण हेतु नाकों पर तैनात कर्मचारियों के द्वारा सही ढंग से डयूटी का पालन नही किया जा रहा है। इस कारण जाँच चौकी प्रभारी अवराई प्रहलाद सिंह कैवर्त्य,जाँच चौकी प्रभारी गिधौरीरविशंकर तिवारी,जाँच चौकी प्रभारी रिकोकला आकाश पाटले,जाँच चौकी प्रभारी नरधा कुरकुटी नाकासंजय नेताम को नोटिस जारी किया गया है।
खरीफ विपणन 2025-26 में अब तक अवैध व्यापार का प्रकरण व आवक पर नियंत्रण संबंधी जानकारी 3 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गए हैं। इसीतरह एसडीएम बलौदाबाजार प्रकाश कोरी ने लवन तहसील अंतर्गत ग्राम पण्डरिया स्थित चेक पोस्ट का निरीक्षण कर जायजा लिया
Related Articles

कैबिनेट के बड़े फैसले: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, SOG को 44 नए पद, पायलट ट्रेनिंग संस्थान और क्लाउड फर्स्ट नीति को मंजूरी
Feb 4, 2026
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
