विश्व पर्यावरण दिवस, 05 जून 2026 के अवसर पर 80वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण के संवर्धन एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बटालियन के कमांडेंट श्री जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में श्री पुरुषोत्तम कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री ओम कुमार गुप्ता, सहायक कमाण्डेंट , डॉ० एम विनय कुमार, एस०एम०ओ०, अधिनस्थ अधिकारी एवं समस्त जवान ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के अंतर्गत मसगांव, चांदामेटा, कोलेंग, नेतानार, कोलेंगनाला कैंप एवं बटालियन मुख्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

वृक्षारोपण के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर कमांडेंट श्री जितेंद्र कुमार ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उन्होंने सभी कार्मिकों से पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा हरित, स्वच्छ भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, हरित आवरण में वृद्धि करना तथा स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में सकारात्मक संदेश देना
Related Articles
पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन
Jun 5, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिंदूर वाटिका में हुआ पौधरोपण
Jun 5, 2026
