Skip to content

भाजपा के मंसूबों पर इंदिरा वार्ड कि देवतुल्य जनता ने फेरा पानी,कांग्रेस को मिला जीत का ऐतिहासिक जनादेश- राजेश चौधरी ….

इंदिरा वार्ड की जनता ने महापौर/विधायक की निष्क्रियता को नकारते हुए स्वीकारा कांग्रेस की सक्रियता ..

यह उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी बनाम भाजपा व पूरा संगठन से रहा,एड़ी से छोटी तक का जोड़ लगाने वाली भाजपा को मिली करारी शिकस्त,जनता ने अर्पित की पूर्व पार्षद रशीद खान को सच्ची श्रद्धांजलि …

 

प्रदेश अध्यक्ष,मंत्री से लेकर बस्तर महाराजा,महापौर सहित शहर के दिग्गज भाजपा नेताओं ने झोंकी थी पूरी ताकत,रामकृष्ण तिवारी के सामने फीकी पड़ी गुपचुप का स्वाद …..

 

धन/बल सहित प्रशासनिक व्यवस्था का दुरुपयोग करने के बावजूद प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के चहेते प्रत्याशी को 436 वोटों से मात …..

 

जगदलपुर।

*नगर पालिका निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा इंदिरा वार्ड उपचुनाव के परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता ने विकास, विश्वास और जनहित के पक्ष में अपना निर्णायक जनादेश दिया है। कांग्रेस नेता राजेश चौधरी ने कहा कि भाजपा द्वारा बनाए गए सभी चुनावी समीकरण और राजनीतिक रणनीतियाँ इस बार पूरी तरह विफल साबित हुईं। उन्होंने कहा कि इंदिरा वार्ड की देवतुल्य जनता ने भाजपा के मंसूबों पर पानी फेरते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत का आशीर्वाद दिया है, जो जनसमर्थन और संगठन की मजबूती का प्रत्यक्ष प्रमाण है।यह उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी व पूरी भाजपा के खिलाफ था, एड़ी से छोटी तक का जोड़ लगाने वाली भाजपा को करारी शिकस्त मिली है,जनता ने पूर्व पार्षद रशीद खान को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है इस उपचुनाव जनता ने पूर्व पार्षद रशीद खान के योगदान को याद करते हुए उनके कार्यों को सच्ची श्रद्धांजलि स्वरूप समर्थन देकर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाया।*

राजेश चौधरी ने आगे कहा इस चुनाव में भाजपा ने प्रदेश स्तर से लेकर मंत्री व बड़े नेताओं से लेकर स्थानीय प्रभावशाली चेहरों तक को मैदान में उतारा था। प्रदेश अध्यक्ष, महापौर सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी, लेकिन इसके बावजूद जनता का झुकाव कांग्रेस प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी के पक्ष में ही रहा। प्रचार की चमक-दमक और राजनीतिक शोर के बीच भी जनभावनाएं कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ी रहीं। कुल मिलाकर रामकृष्ण तिवारी के सामने इनके गुपचुप का स्वाद फीकी पड़ गया।चुनाव में धनबल और प्रशासनिक प्रभाव का उपयोग करने की कोशिशें की गईं, लेकिन इसके बावजूद परिणाम जनता के स्पष्ट जनादेश को दर्शाते हैं। रामकृष्ण तिवारी ने 436 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर यह साबित किया कि मतदाता विकास और जनसेवा के मुद्दों पर ही अपना निर्णय देते हैं। यह जीत संगठन, कार्यकर्ताओं और जनता के विश्वास की जीत का प्रतीक है।

राजेश चौधरी ने आगे कहा इंदिरा वार्ड उपचुनाव का परिणाम यह संकेत देता है कि स्थानीय राजनीति में जनता की भूमिका सर्वोपरि है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार यह जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता के भरोसे और जनसमर्थन की पुष्टि है,जो आने वाले समय में राजनीतिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।