भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दी मकर संक्रांति, बिहू और पोंगल की शुभकामनाएं
जगदलपुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ 108 हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए, जिनमें महिलाओं की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
हनुमान चालीसा के 108 पाठ पूर्ण होने के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महा भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित 108 हनुमान चालीसा पाठ की जानकारी मिलने पर वे स्वयं इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने पहुंचे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, बिहू और पोंगल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आदित्य वाहिनी के अध्यक्ष अनिल सामंत ने बताया कि हर वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर में आदित्य वाहिनी, आनंद वाहिनी, भूतेश्वर महादेव मंदिर समिति एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में 108 हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेते हैं।
उन्होंने बताया कि हनुमान चालीसा पाठ के समापन के बाद आयोजित महा भंडारे में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया।
बाइट—
किरण देव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक, जगदलपुर
अनिल सामंत, अध्यक्ष, आदित्य वाहिनी
Related Articles

कैबिनेट के बड़े फैसले: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, SOG को 44 नए पद, पायलट ट्रेनिंग संस्थान और क्लाउड फर्स्ट नीति को मंजूरी
Feb 4, 2026
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
