गायत्री शक्तिपीठ परिवार जगदलपुर के द्वारा नगर के बस्तर हाई स्कूल मे 1 जून से 4 जून तक व्यक्ति निर्माण आवासीय युवा जागरण शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें बस्तर जिला

के नचार विकासखंड के लगभग 150 शिविरार्थी शामिल हुए है इस शिविर में कैरियर निर्माण जीवन जीने की कला बुद्धि बढ़ाने के वैज्ञानिक विधि सफल जीवन की दिशा धारा महापुरुषों की जीवनी कर्मफल

का सिद्धांत योग व्यायाम स्वस्थ रहने की कला छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास की जानकारी दी जा रही है।

गायत्री परिवार के तत्वावधान एवं प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में प्रदेशभर के 45 से अधिक स्थानों पर आवासीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर में युवा भाई-बहनों को आमंत्रित किया गया है। युवाओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में प्रेरणादायी विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


