Skip to content

श्रीमद् भागवत कथा में दिव्य कृष्ण जन्मोत्सव, श्रद्धेय श्री श्यामशरण महाराज के प्रवचनों से भक्तिमय हुआ मुरा

खरसिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरा (डीपापारा) में स्वर्गीय चंद्रशेखर यादव एवं बहन दीपमाला यादव की पुण्य स्मृति में यादव परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताही 11 जनवरी से 19 जनवरी 2026 तक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जा रहा है।

आज गुरुवार, 15 जनवरी को कथा के दौरान श्रद्धेय श्री श्यामशरण महाराज के श्रीमुख से राम चरित्र वर्णन एवं भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया गया। जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का दिव्य प्रसंग आया, संपूर्ण भागवत पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” और “बधाई हो, बधाई हो” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते नजर आए और वातावरण पूरी तरह कृष्णमय हो गया।श्रद्धेय श्री श्यामशरण महाराज की ओजस्वी वाणी, मधुर कथा शैली और भावपूर्ण व्याख्या ने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया।

ग्राम मुरा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।यादव परिवार द्वारा दिवंगत आत्माओं की स्मृति में आयोजित यह श्रीमद् भागवत कथा ग्राम में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण बन रही है।