Skip to content

नशे के खिलाफ बस्तर पुलिस बड़ी कार्यवाही

राजस्थान से आकर किराए में रहकर करता था अफीम की सप्लाई

पुलिस के हत्थे चढ़ने पर अफ़ीम को बताने लगा शिलाजीत

अफ़ीम को शिलाजीत बताकर पुलिस को कर रहा था गुमराह

पुलिस के कराया FSL कीट से टेस्ट

मादक पदार्थ अफीम(opium) बिक्री करने रखा हुआ राजस्थान जोधपुर का आरोपी जगदीश चौधरी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे

 

आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम (opium) 133.3 ग्राम जप्त

 

जप्तशुदा अफीम (opium) की अनुमानित कीमत लगभग 66,500/- रूपये

 

नाम आरोपी — जगदीश चौधरी पिता धनाराम चौधरी उम्र 29 साल पता कुम्हार पारा जगदलपुर स्थाई जोधपुर राजस्थान

 

 

पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध व्यापक रूप से लगातार कार्यवाही किया जा रहा है जो इसी तारतम्य में अवैध मादक पदार्थ अफीम opium बिक्री करने हेतु परिवहन करने वाले पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

 

ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति अफीम (opium) बिक्री करने हेतु ग्राहक के इंतजार में गोयल बाड़ी तिराहा,मुख्य मार्ग, जगदलपुर के पास खड़ा है, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में सहित टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था जो उक्त टीम के द्वारा मिले सूचना स्थान पहुंचकर घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए गए व्यक्ति को पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर अपना पूरा नाम जगदीश चौधरी पिता धनाराम चौधरी उम्र 29 साल पता कुम्हार पारा जगदलपुर किराए का मकान स्थाई पता जोधपुर राजस्थान का होना बताया जिसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम (opium) बरामद हुआ, जो बरामद हुए अफीम के संबंध में पूछताछ करने पर रखने के संबंध में संदेही व्यक्ति द्वारा कोई वैधानिक प्रत्युत्तर नहीं दिया गया तथा अवैध मादक पदार्थ अफीम को बिक्री करना स्वीकार करने से उक्त प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफ़ीम (opium) को धारा 18.B NDPS एक्ट के तहत विधिवत् जप्त कर आरोपी को आज दिनांक 02.06.26 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में माननीय विशेष न्यायालय NDPS, जगदलपुर भेजा गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा हेतु जेल भेजा गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-

निरीक्षक – लीलाधर राठौर

उप निरीक्षक – अरुण मरकाम , प्रमोद ठाकुर

सउनि – दिलीप मण्डल, प्रमोद सिन्हा ,

प्र.आर. – विनोद चांदने ,

आरक्षक – बलराम कश्यप, थीबरू राम बघेल, सोमलु कश्यप , तोमन बघेल , बंसी मौर्य, हरीश