इंटर नेशनल गोसुकुरियो कराते दो एसोसिएशन द्वारा आयोजित कराते छात्रों की बेल्ट परीक्षा स्थानीय विद्या ज्योति स्कूल ग्राउंड में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर शाखा के प्रशिक्षक अब्दुल मोइम के मार्गदर्शन में 45 विद्यार्थियों ने विभिन्न तकनीकों, अनुशासन एवं आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया। परीक्षा में शामिल सभी खिलाड़ियों ने उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रशिक्षक अब्दुल मोइम ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और समर्पण से खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं बेल्ट प्रदान कर आगामी बेल्ट स्तर हेतु शुभकामनाएं दी


