जगदलपुर। “सड़क सुरक्षा 2026” अभियान के अंतर्गत जिले में यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 14 जनवरी 2026, बुधवार को शाम 6:30 बजे शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दलपत सागर आईलैंड में यातायात जागरूकता नुक्कड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। नुक्कड़ नाटक का आयोजन कुटुंब ह्यूमैनिटी वेलफेयर फाउंडेशन की टीम प्रभारी मनीषा देवांगन एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री संजय पांडे (महापौर, जगदलपुर नगर निगम) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन उपस्थित रहे। इसके अलावा शहर के गणमान्य नागरिक, पर्यटक, आमजन एवं यातायात विभाग के अधिकारी–कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
यातायात विभाग से उप पुलिस अधीक्षक संतोष जैन, एएसआई यतेंद्र देवांगन, सुदर्शन दुबे सहित अन्य स्टाफ सहित कुल लगभग 200 लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सड़क सुरक्षा, दुर्घटना की रोकथाम एवं बचाव उपायों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशे की हालत में वाहन चलाना, ओवर स्पीड, ओवरटेकिंग एवं लापरवाहीपूर्वक ड्राइविंग किस प्रकार गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनती है।
नुक्कड़ नाटक को उपस्थित लोगों ने गंभीरता से देखा और सभी ने यातायात नियमों का पालन करने तथा सदैव सतर्क रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।
Related Articles

कैबिनेट के बड़े फैसले: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, SOG को 44 नए पद, पायलट ट्रेनिंग संस्थान और क्लाउड फर्स्ट नीति को मंजूरी
Feb 4, 2026
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
