Skip to content

कर्मचारियों पर महंगाई की मार, भेदभाव बंद कर केंद्र के समान डीए दे सरकार:

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ 3 जून को बस्तर जिला मुख्यालय में होगा विशाल प्रदर्शन, सौंपा जाएगा ज्ञापन।
बिजली और न्यायिक विभाग के बाद आईएएस/आईपीएस का बढ़ाया 2% भत्ता, 4.50 लाख कर्मचारियों में भारी आक्रोश।
जगदलपुर (बस्तर)।

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला बस्तर के तत्वावधान में आगामी 3 जून 2026 को जिला मुख्यालय में एक विशाल प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है। संघ ने सरकार पर कर्मचारियों के साथ दोहरा रवैया अपनाने और गंभीर भेदभाव करने का आरोप लगाया है।

चुनिंदा विभागों को फायदा, बाकी कर्मचारी उपेक्षित कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। बिजली विभाग और न्यायिक विभाग के बाद अब सरकार ने आई.ए.एस. (IAS), आई.पी.एस. (IPS) और आई.एफ.एस. (IFS) अधिकारियों का 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ा दिया है, जबकि प्रदेश के करीब 4.50 लाख शासकीय कर्मचारी पिछले लंबे समय से अपने हक के लिए तरस रहे हैं। सरकार के इस पक्षपातपूर्ण रवैये से प्रदेश के साढ़े चार लाख कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

 

‘केंद्र के समान डीए’ तथा पूर्व वर्षों का बकाया डी ए एरियर्स मुख्य मांग।
संघ की स्पष्ट मांग है कि राज्य के कर्मचारियों के साथ किया जा रहा यह भेदभाव तुरंत बंद होना चाहिए। छत्तीसगढ़ के तृतीय वर्ग और अन्य संवर्ग के कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान और समान तिथि से महंगाई भत्ता दिया जाए।
बस्तर में रणनीति तैयार, जुटेंगे कर्मचारी 3 जून को होने वाले इस जिला स्तरीय प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए संघ ने पूरी ताकत झोंक दी है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व—प्रदेश महामंत्री गजेन्द्र श्रीवास्तव, संभाग अध्यक्ष अतुल शुक्ला एवं जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने बस्तर जिले के सभी विभागों के तृतीय वर्ग कर्मचारियों, शिक्षकों और संविदा कर्मियों से अपील की है कि वे इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।पदाधिकारियों का संदेश:

 

“जब महंगाई सबके लिए एक जैसी है, तो भत्ते में यह भेदभाव क्यों? सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर 4.50 लाख कर्मचारियों के आक्रोश को समझना होगा। यदि हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा।”
— गजेन्द्र श्रीवास्तव (प्रदेश महामंत्री), अतुल शुक्ला (संभाग अध्यक्ष), संजय चौहान (जिला अध्यक्ष)
नोट: कृपया इस विज्ञप्ति को अपने सम्मानित समाचार पत्र के आगामी अंक में प्रमुखता से स्थान देने का कष्ट करें।
सौजन्य: छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला बस्तर।