लोहंडीगुड़ा: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में ब्लॉक लोहंडीगुड़ा के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बिंता में किशोरी बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए एक विशेष टीकाकरण सत्र लगाया गया।
इस विशेष सत्र के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री ने केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. मैत्री ने मौके पर मौजूद बालिकाओं और उनके अभिभावकों से सीधा संवाद किया और वैक्सीन को लेकर उनका उत्साह बढ़ाया।
कैंसर से सुरक्षा का सुरक्षा कवच है HPV वैक्सीन
उपस्थित जनसमुदाय और बालिकाओं को जागरूक करते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री ने HPV(ह्युमन पेपिलोमा वायरस)वैक्सीन के फायदों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

> “यह टीका केवल एक सामान्य वैक्सीन नहीं है, बल्कि हमारी बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की गारंटी है। भविष्य में यह टीका महिलाओं को होने वाले विभिन्न घातक कैंसर जैसे सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर), ब्रेस्ट कैंसर (स्तन कैंसर), यूट्रस कैंसर (गर्भाशय का कैंसर) और मुख (ओरल) कैंसर से बचाने में बेहद कारगर साबित होता है। सही उम्र में यह वैक्सीन लगने से भविष्य की गंभीर बीमारियों का खतरा लगभग खत्म हो जाता है।”
डॉ. सी. मैत्री (जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा अभिभावकों से अपील
स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 9 से 14 वर्ष तक की किशोरी बालिकाओं को यह टीका अवश्य लगवाएं। यह पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। बिंता PHC में आयोजित इस सत्र के दौरान स्थानीय ग्रामीण, मितानिन और स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा, जिनके प्रयासों से यह सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
भवदीय,
प्रचार-प्रसार प्रभारी CMHO कार्यकाल जगदलपुर


