कुमार जयदेव को मिला माता का आशिर्वाद झूले नुकीलें कीलों पर ,
पुजारी पीतांबर ने कहा पहली बार किसी व्यक्ति को झूलने का शौभाग्य प्राप्त हुआ

जगदलपुर के लोकमान्य तिलक वार्ड में स्थित जलनी माता मंदिर और झाड़ेश्वर मंदिर में वार्षिक माता मेला मंडई का आयोजन किया गया । जिसमें मंगलवार को सुकमा जमींदार परिवार के कुमार जयदेव शामिल हुए,
जहां उन्होंने मेले में जलनी माता की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। इस दौरान कुमार जयदेव ने देवी से राज्य व बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की।
कुमार जयदेव ने कहा कि तेतरकुटी के लोगों ने आदर और प्रेम से उन्हें जलनी माता जात्रा के लिए आमंत्रित किया था

कुमार जयदेव को मिला माता आशीर्वाद ,
नुकीले कीलों पर झूलने का मिला अवसर
………………
श्री जयदेव ने कहा वे भाग्यशाली है जो माता का द्वार उनके लिए आमंत्रण के
स्वरूप मे प्राप्त हुआ । और साथ ही उन्हें देवी के आशीर्वाद के रूप मे नुकीले कीलों के झूलें पर बैठने का शौभाग्य प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा सम्मान और आदर से तेतरकुटी के लोगों ने उन्हें बुलाकर सम्मानित किया उसके लिए वह आभार व्यक्त करते हैं ।

वहीं जलनी माता मंदिर के पुजारी पीतांबर बघेल ने बताया कि प्रतिवर्ष यह मेला आयोजित किया जाता है । सोमवार को मेला सम्पन्न हुआ था ।
जबकि मंगलवार को जात्रा का आयोजन किया गया था ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कुमार जयदेव को आमंत्रित किया गया था। जलनी माता की कांटों की झुलना में मुख्य सिरहा के साथ सवार हुए जो चर्चा का विषय बना, पुजारियों एवं सिरहा लोगों का कहना है माता का आशीर्वाद के रूप में बाबा को यह अवसर मिला ।

कुमार जयदेव ने बताया कि माता की शक्ति से यह संभव हो पाया है इस ऐसा प्रतीत हुआ जैसे मां ने ही आदेश दिया और अन्य गुड़ी के सिरहा लोगों का कुमार जयदेव द्वारा सम्मान किया गया इसके पश्चात सुकमा जमिंदार कुमार जयदेव के धरमपुरा रोड स्थित झाडेशवर मंदिर का दर्शन कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के सुख शांति समृद्धि की कामना की ।

कार्यक्रम में बस्तर धाकड़ क्षत्रीय समाज के संभागीय अध्यक्ष योगेश ठाकुर , दंतेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी कृष्ण कुमार पाढ़ी , मावली मंदिर के पुजारी अनिल ठाकुर , विवेक जैन प्रकाश रावल , मनोज जंगम , सिकन्दर सिंह मुरली सिह , पीताम्बर सिंह , बिक्रम सिह , मुकुन्द सिह पण्डा , अरुणा चौहान , मंजु ठाकुर , गीता ठाकुर , किरण ठाकुर , तुलसी ठाकुर , कौशल्या साहु, गायत्री कश्यप गायत्री ठाकुर ,गंगाराम . मानिक राम पंत, अभय दिक्षीत विवेक जैन रणधीर सिंह ,साहत्री परमार , कृष्णा परमार एवं सहित बड़ी संख्या मे गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।


