2 टिप्पर और 2 ट्रैक्टर जब्त, अवैध भंडारण का भी प्रकरण दर्ज
जगदलपुर, 24 मई 2026। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 23 मई 2026 को खनि अधिकारी श्री शिखर चेरपा के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने बस्तर और बडांजी क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर अवैध रेत परिवहन
पर कार्रवाई की।

जांच के दौरान 2 टिप्पर और 2 ट्रैक्टर को अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया। खनिज अमले ने वाहनों सहित रेत को जब्त कर पुलिस थाना बस्तर की अभिरक्षा में रखा है।
वहीं ग्राम पालाबहार और बड़े आमाबाल क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण का एक प्रकरण भी दर्ज किया गया है। कार्रवाई में जिला खनिज जांच दल के सदस्य सहायक खनि अधिकारी श्री जागृत गायकवाड़,
खनि निरीक्षक श्री अंकित पुरी, खनि सिपाही श्री डिकेश्वर खरे और कृष्णा उपस्थित रहे।
खनिज विभाग ने बताया कि संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन,
भंडारण और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार जांच और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


