धर्म और संगठन के सम्मान से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी” – विष्णु ठाकुर, जिला संयोजक, बजरंग दल, बस्तर_जगदलपुर।
बजरंग दल ने सोशल मीडिया पर बढ़ती अभद्रता और धर्म विरोधी टिप्पणियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला संयोजक श्री विष्णु ठाकुर के नेतृत्व में संगठन ने सोमवार को कोतवाली थाना में george kancha और bastriya chhora 143 नामक सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
श्री ठाकुर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि धर्म, संगठन और कार्यकर्ताओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया पर अभद्रता, अशोभनीय टिप्पणी या धर्म-संगठन के खिलाफ अपमानजनक भाषा किसी भी हालत में स्वीकार नहीं है। ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ी तो बजरंग दल स्वयं निर्णायक कदम उठाएगा।”
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष श्री शंकर लाल गुप्ता, जिला मंत्री श्री नवीन देवांगन, कोषाध्यक्ष श्री सुरेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रेम चालकी श्री जागेश्वर साहू एवं नगर सहसंयोजक अजय प्रताप सिंह, काशी चालकी, सूरज पटनायक, रितेश सेठिया, लक्ष्य सेठिया समेत बड़ी संख्या में बजरंगी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बजरंग दल ने नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदार उपयोग करने और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील की है। संगठन ‘सेवा, सुरक्षा और संस्कार’ के मंत्र पर समाज में मर्यादा स्थापित करने को प्रतिबद्ध है।


