Skip to content

सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 किलो से ज्यादा गांजा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

 

 

रायगढ़ जिले के सरिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 किलो 890 ग्राम अवैध गांजा के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में उड़ीसा निवासी लिपुन साहू, पंचानन बेहरा, चन्द्रकांत मलिक, लिट्टू बेहरा तथा उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद आजम और रंगनाथ कोरी शामिल हैं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 पैकेट गांजा, दो कार और 6 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 18 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है जानकारी के मुताबिक आरोपी उड़ीसा के कंधमाल से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर सरिया पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। मामले में थाना सरिया में अपराध क्रमांक 98/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।