
बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम करही में हुए सनसनीखेज गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। एयरपोर्ट से उतरते ही एसपी विजय कुमार पाण्डेय सीधे घटना स्थल पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए “ऑपरेशन हंट” लॉन्च कर दिया।
जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए गोलीकांड को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।
विजय कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद से प्रशिक्षण पूरा कर रायपुर पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे ग्राम करही पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
एसपी ने मौके पर पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और मृतक परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान “ऑपरेशन हंट” शुरू किया है। अलग-अलग टीमों को रवाना कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, साइबर थाना प्रभारी सागर पाठक और बिर्रा थाना प्रभारी जयकुमार साहू भी मौजूद रहे।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इस मामले से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।

