Skip to content

आर्थिक संकट के बीच नोनी सशक्तिकरण योजना बनी कंचनलता की ताकत

 

some wrong <image>बिलासपुर, संभाग 
सरकंडा की रहने वाली कुमारी कंचनलता का वकील बनने का सपना अब साकार होता नजर आ रहा है श्रमिक परिवार से होने के कारण आर्थिक तंगी उनकी पढ़ाई में बड़ी बाधा बन रही थी लेकिन राज्य शासन की नोनी सशक्तिकरण योजना ने उन्हें नई उम्मीद दी है योजना के तहत मिली 20 हजार रुपये की सहायता राशि से अब वे अपनी एलएलबी की पढ़ाई बिना रुकावट जारी रख सकेंगी सुशासन तिहार के दौरान वार्ड क्रमांक 19 में आयोजित समाधान शिविर में कंचनलता को इस योजना का लाभ मिला उन्होंने बताया कि कई बार पैसों की कमी के कारण पढ़ाई छोड़ने का विचार आया, लेकिन शासन की मदद ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है अब वे पूरी मेहनत से कानून की पढ़ाई कर समाज के जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने का सपना पूरा करना चाहती हैं कंचनलता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक साबित हो रही हैं श्रम विभाग द्वारा संचालित नोनी सशक्तिकरण योजना प्रदेश की जरूरतमंद बेटियों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार सहारा प्रदान कर रही है| ————

       संवाददाता सुखदेव आज़ाद