पुलिस महानिरीक्षक केन्द्रीय रिजर्व बल छ०ग० सेक्टर के निर्देशानुसार मानस रंजन, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज कार्यालय जगदलपुर के मार्गदर्शन में एवं 80 वीं वाहिनी कमाण्डेन्ट जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में दिनांक 19/04/2026 को वीर शहीद देवेन्द्र कुमार सेठिया (196 बटा०) के पैतृक गाँव धोबीगुडा, जगदलपुर जिला बस्तर के प्राईमरी स्कूल के प्रांगण में शहीद स्मारक पर वीर शहीद देवेन्द्र कुमार सेठिया को याद करते हुये द्वितीय शहीद वर्षगांठ मनाया गया।

द्वितीय शहीद वर्षगांठ कार्यक्रम के आयोजन में उनके कुछ पलो को याद करते हुये कमाण्डेन्ट, जितेन्द्र कुमार द्वारा अवगत करवाया गया कि आज ही के दिन वीर शहीद देवेन्द्र कुमार (196 बटा०) दिनांक 19/04/2024 को जिला बिजापुर (छ०ग०) के थाना उसूर क्षेत्रांन्तर्गत गलगम कैम्प एरिया के पास लोकसभा चुनाव 2024 में पोलिंग बूथ एरिया डोमिनेशन ड्यूटी के दौरान नक्सलियों द्वारा आई.ई.डी ब्लास्ट करने से गम्भीर रुप से जख्मी हुये जिन्हे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिये द्रोणापाल अस्पताल में ले जाया गया जहाँ वीरगति को प्राप्त हुये।

वीर शहीद देवेन्द्र कुमार सेठिया (196 बटा०) के पैतृक गाँव धोबीगुडा. जगदलपुर जिला-बस्तर के प्राईमरी स्कूल प्रांगण के शहीद स्मारक पर द्वितीय शहीद वर्षगांठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मानस रंजन, पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज कार्यालय जगदलपुर, जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेन्ट 80 वीं वाहिनी, पुरूषोत्तम कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, डॉक्टर उत्पल गगोई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मकसूद आलम, उप कमाण्डेन्ट, ओम कुमार गुप्ता, सहायक कामाण्डेन्ट, महेश्वरनाग अति० पुलिस अधीक्षक बस्तर, समूह केन्द्र रायपुर व 80 वीं वाहीनी के अधिनस्थ अधिकारी, जवान व समास्त ग्रामीण द्वितीय शहीद वर्षगांठ कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा “वीरमाता” श्रीमति दयामित, पिन्की सेठिया बहन, योगेन्द्र सेठिया भाई एवं गीतांजली भांजी एवं उनके समस्त परिवार को आमंत्रित किया गया और उनके स्मारक पर दीप प्रज्वलित, माल्याअर्पण एवं 02 मिनट मौन कार्यकम किया गया तथा शहीद देवेन्द्र कुमार सेठिया की वीरगाथा को याद करते हुये उनके परिवार को सम्मानित किया गया।



