बढ़ती पेट व लिवर समस्याओं के बीच रायगढ़ में विशेष स्वास्थ्य पहल, मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श का सीधा लाभ
रायगढ़ में पेट एवं लिवर से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजप्रिय हॉस्पिटल द्वारा एक विशेष गैस्ट्रोएंटरोलॉजी परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य उन मरीजों को राहत देना है जो लंबे समय से गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, कब्ज, दस्त या लिवर संबंधी समस्याओं से परेशान हैं।
19 अप्रैल को विशेषज्ञ परामर्श, हैदराबाद के वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट देंगे मरीजों को विस्तृत सलाह
इस अवसर पर गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. बुबुन कुमार पटेल (MD Medicine, DNB Gastroenterology, हैदराबाद) मरीजों का परामर्श देंगे। डॉ. पटेल पूर्व में रायपुर के सुयश हॉस्पिटल में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं और जटिल पाचन तंत्र रोगों के उपचार में उनका अनुभव महत्वपूर्ण माना जाता है। यह परामर्श सेवा 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

पेट, लिवर और पाचन संबंधी गंभीर बीमारियों की जांच व उपचार पर रहेगा विशेष फोकस
राजप्रिय हॉस्पिटल के संचालक डॉ. राजकृष्ण शर्मा ने बताया कि आज के समय में पेट और लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इस शिविर में एसिडिटी, गैस, पेट फूलना, निगलने में परेशानी, उल्टी, कब्ज, दस्त, फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, पीलिया और मल में खून जैसी समस्याओं का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा, ताकि समय रहते सही इलाज शुरू किया जा सके।
शराब सेवन और गलत जीवनशैली से लिवर पर गंभीर खतरे की चेतावनी
विशेषज्ञों ने यह भी चेतावनी दी है कि शराब का लगातार सेवन लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे फैटी लिवर, सिरोसिस और यहां तक कि लिवर फेलियर जैसी जानलेवा स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। शुरुआती लक्षणों की अनदेखी भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य संकट का कारण बन सकती है।
हर महीने नियमित परामर्श सुविधा, आधुनिक जांच और उपचार की भी व्यवस्था
जानकारी के अनुसार यह गैस्ट्रोएंटरोलॉजी परामर्श सेवा अब हर महीने के तीसरे रविवार को नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। राजप्रिय हॉस्पिटल में इस दौरान आधुनिक जांच और उपचार सुविधाएं भी मौजूद रहेंगी, जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर सटीक निदान और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
रजिस्ट्रेशन एवं संपर्क विवरण
मोबाइल: 70453 80000
स्थान: राजप्रिय हॉस्पिटल, कलिंदी कुंज प्राइड के पास, कबीर चौक, छत्तामुड़ा रोड, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)

