बलौदाबाजार, 16 अप्रैल 2026/ वनपरिक्षेत्र अर्जुनी में अक्टूबर माह में घटित मादा गौर शिकार प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया गया है।इसके पश्चात उन्हें जेल दाखिल किया गया।
प्रकरण में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत गंभीर अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना के पश्चात से ही वन विभाग द्वारा सतत निगरानी, मुखबिर तंत्र की सक्रियता एवं विशेष गश्त के माध्यम से आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। निरंतर प्रयासों एवं प्रभावी रणनीति के फलस्वरूप दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
इस कार्रवाई konप्रशिक्षु सहायक वनसंरक्षक गुलशन कुमार साहू, परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी, सुश्री रुपेश्वरी दीवान, पार्थ शर्मा तथा बीट अधिकारी ललित कुमार वर्मा, भानुप्रताप आज़ाद एवं श्री संदीप माथुर की टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई।


