सर्व नाई सेन समाज ने आज मंगलवार को संत शिरोमणि सेन महाराज जी की जयंती मनाया गया
जगदलपुर । सर्व नाई समाज संघ पंजीयन क्रमांक 590 जगदलपुर जिला बस्तर द्वारा कुम्हारपारा स्थित सामाजिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संत श्री सेन महाराज जी की जयंती पर समाज के वरिष्ठ और समाज के पदाधिकारी और सभी सदस्य द्वारा मनाई गई।इस अवसर पर सर्व समाज के पदाधिकारियों द्वारा संत श्री सेन महाराज जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
समाज के गतिविधि के बारे में चर्चा किया गया।
इस दौरान मौजूद सभी समाज के सदस्यों ने उद्बोधन दिए।
सर्व नाई समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज को शासन से जो भी लाभ मिला है, वह पंजीयन 590 के आधार पर मिला है, समाज द्वारा जितने भी दस्तावेज लगाए हैं वह संस्था के पंजीकरण के आधार पर लगाए गए हैं ।
जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि , नाई समाज का जो पंजीयन क्रमांक 82 है वह रायपुर का है।हम उनके साथ में हमेशा रहे हैं और उनके विचार से भी चले हैं , किन्तु अब हमारी संस्था पंजीकृत है। जहां आपसी समन्वय से कार्य किया जाता है ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर हमारे संरक्षक राजू राव ,वसंत राव, वैकुंठ राव, अप्पना राव, सचिव कृष्ण ठाकुर ,उपाध्यक्ष सरोज श्रीवास, कृष्ण राव, अनिल ठाकुर, कोषाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास, सह कोषाध्यक्ष राम लखन ठाकुर, सहसचिव शेखर ठाकुर, श्रीकांत राव, मीडिया बासकी ठाकुर, राजेश श्रीवास ,सोनू श्रीवास, अनिल राव ,चंदन ठाकुर, लल्लन ठाकुर, प्रेमजीत ठाकुर, राम बालक ठाकुर, शिव प्रशन श्रीवास, बिरजू श्रीवास कृष्णा ,संतोष ठाकुर, उमेश ठाकुर, शत्रोहन ठाकुर, दीपक शर्मा, राजेश शर्मा, रमेश श्रीवास, मोहन कुमार ठाकुर, रामचंद्र ठाकुर, सुभाष कुमार, नंदन ठाकुर, राजा ठाकुर सहित सर्व नाई सेन समाज के वरिष्ठ और समाज के सदस्य शामिल थे


