Skip to content

शिक्षित बनो,संगठित रहो और संघर्ष करो”शिक्षा ही वह माध्यम है जो व्यक्ति को उसके अधिकारों के प्रति करती है जागरूक- राजेश चौधरी

बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलना,उनके संवैधानिक अधिकार का उपयोग कर अपने आचरण को प्रस्तुत करना ही एक भारतीय का धर्म है- राजेश चौधरी

जगदलपुर। आज बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रवीर वार्ड के वार्ड वासियों के द्वारा बाबा साहब की जन्म जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया उक्त कार्यक्रम के दौरान सभी वार्ड वासी जिसमें विशेष तौर पर छोटे-छोटे स्कूली बच्चे जिन्हें आयोजन समिति के द्वारा कॉपी पेन वितरण किया गया इसी प्रकार से प्रतिवर्ष इन गरीब बच्चों को शिक्षा को लेकर कुछ ना कुछ योगदान आयोजन कर्ताओं के द्वारा वितरण किया जाता है।

जो की बाबा साहब की जन्म जयंती के अवसर को और भी यादगार बनाते हैं उक्त कार्यक्रम में नगर पालिक निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी जी अतिथि के रूप में शामिल हुए उन्होंने अपने उद्बोधन में बाबा साहब की बताए हुए मार्ग पर चलते हुए अपने आचरण को बनाने और बाबा साहेब के तीनों तारों को मजबूती से माने हेतु छोटे-छोटे बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने तीन नारे लगाए जिसमें पहला नारा शिक्षित बनो दूसरा नारा संगठित रहो तीसरा नारा आंदोलन करो जिस पर प्रकाश डालते हुए

राजेश चौधरी जी ने बताया की जब तक आप शिक्षित नहीं होंगे तब तक अपने अधिकारों को नहीं पहचान होगी इसलिए शिक्षित बनना अनिवार्य है शिक्षित होगी तो लोगों को संगठित करने के लिए प्रेरित कर सकते हो संगठित होकर रहना ही एकता का मूल मंत्र है और जब कोई ताकत आपके अधिकारों का हनन करने का प्रयास करें तो उसके खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए संगठित होकर आंदोलन करने की आवश्यकता है

ऐसा करके ही हम बाबा साहेब के बने हुए कानून के तौर पर अपने अधिकारों का उपयोग कर सकते हैं इसलिए बच्चों सबसे पहले आप अपने शिक्षा पर फोकस करते हुए अपनी पढ़ाई करें और आगे चलकर समाज में अपनी भूमिका को मजबूत करते हुए बाबासाहेब के बताओ बताए हुए मार्ग को प्रशस्त करें इसी कड़ी में वार्ड के गणमान्य मंगल सिंह ने भी बाबा साहेब के आदर्श को मानने हेतु प्रेरित करते हुए अपने उद्बोधन दिए उद्बोधन की कड़ी में वार्ड के सम्मानित भाई दुर्योधन कश्यप ने भी बच्चों को अपनी पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाते हुए

किसी भी प्रकार की कोई जरूरत हो तो मदद स्वरूप अपना सहयोग हर संभव देने की बात की और बच्चों को पढ़ने के लिए बार-बार प्रेरित किया कार्यक्रम में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयकारे के साथ वार्ड भ्रमण करने के उपरांत सारे बच्चों को कॉपी पेन वितरण किया गया तथा उपस्थित सारे वार्ड वासियों को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जन्मदिवस के उपलक्ष में खीर खिलाकर मुंह मीठा कराया गया तत्पश्चात कार्यक्रम की विविध समाप्ति की घोषणा की गई।

उक्त कार्यक्रम में दुर्योधन कश्यप, ईश्वर बघेल, वीरेंद्र शर्मा,सोनधर नेताम,मुन्ना नेताम, मोहनलाल नाग, सोनू नेताम, सुखराम, लायबान, मंगल सिंह, भूपेंद्र नाग, सोमनाथ नाग,आशीष, सुनील, बठलू, मनधर वार्ड के नन्हे मुन्ने बच्चों सहित वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।