मेगा योग शिविर हेतु पूज्य सिंधी पंचायत और देवांगन समाज मे आयोजन समिति का गठन व बैठक संपन्न
जगदलपुर। पतंजलि योग द्वारा आयोजित 21अप्रैल से जगदलपुर शहर के विभिन्न 21 स्थानों पर 21 दिवसीय इंट्रेगग्रेटेड मेगा योग शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी 21स्थानों पर आयोजन समिति का गठन किया जा रहा है इसी तारतम्य में 10 अप्रैल 2026 शुक्रवार को २ समाजों के सामाजिक सदस्यों द्वारा स्थानीय आयोजन समिति का गठन किया गया
जिसमें सर्वसम्मिति से मनीष मूलचंदानी को अध्यक्ष,सुनील दंडवानी व श्रीमती पुष्पा मनवानी उपाध्यक्ष, मयंक नत्थानी को सचिव,शिविर संपर्क प्रमुख दुला लछवानी,प्रचार प्रसार प्रभारी हरेश नागवानी , स्वागत समिति प्रभारी बंटी हेमनानी विजय बसंतवानी कार्यकारिणी सदस्य अनिल हसानी, बृजलाल नागवानी, सुनील नानकानी, सन्नी बजाज, यश मैथानी, निखिल जयसिंघानी,बसंत मेघानी,दीपक वासवानी,सुरेश वालेछा, गुलशन माधवानी को जवाबदारी दी गई ।
साथ ही देवांगन समाज भवन जगदलपुर में पतंजलि मेगा योग शिविर आयोजन समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष राजेंद्र देवांगन,उपाध्यक्ष अजय देवांगन,सचिव चंद्रकांत देवांगन, प्रचार प्रसार प्रभारी हरिश्चंद्र देवांगन,संपर्क प्रमुख पुखराज ठाकुर,कार्यकारिणी सदस्य अयोध्या प्रसाद,जितेंद्र देवांगन,दीपक देवांगन,डॉ धर्मेंद्र देवांगन को मनोनीत किया गया सभी ने अपने समाज सहित मुहल्ले वासियों को घर घर जाकर आमंत्रित करने का संकल्प लिया
इस मेगा योग शिविर को लेकर ख़ासा उत्साह नगर वासियों में देखा जा रहा है।


