जगदलपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला बस्तर इकाई ने शिक्षकों के ज्वलंत मुद्दों पर मंथन करने स्थानीय शहीद पार्क में सदस्यों की बैठक ली।
संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव ने गत दिनों हुए संघ के आमसभा में पारित निर्णय को सभी को बताया। जिलाध्यक्ष लुदरसन कश्यप ने शिक्षक हित में संघ के लिये निर्णय को पूरा करने के लिये संगठित होकर कार्य करने पर जोर दिया। ब्लाक अध्यक्ष मनीष ठाकुर, बिज्जेश्वरी पोद्दार, भूमिका निषाद आदि ने भी सम्बोधित किया। सभी ने एक स्वर में पेंशन के मुद्दे पर एक स्वर में संघर्ष करने का संकल्प लिया।
इस दौरान प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना, 20 वर्ष सेवावधि पर पूर्ण पेंशन, न्यायालय के निर्णय का हवाला देकर पूर्व सेवा को नजरअंदाज नहीं कये जाने की मांग करते हुए उपरोक्त मामले में रणनीति पर मंथन किया गया। इसके साथ ही शिक्षकों की सेवा अवधि 65 वर्ष किए जाने, एल बी संवर्ग के शिक्षकों को क्रमोन्नति/समयमान वेतनमान प्रदान करने, प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधान पाठक मिडिल स्कूल, शिक्षक, प्रधान पाठक प्राथमिक स्कूल के पदों पर पदोन्नति करने, विभागीय टीईटी परीक्षा आयोजित करने, विभागीय डीएड व बीएड परीक्षा की व्यवस्था करने की मांगों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
इस दौरान श्रीमती कमला शर्मा, मो ताहीर शेख, अमित पॉल, मंगलराम मौर्य, नीलमणी साहू, भूमिका निषाद, रामप्रसाद ठाकुर, अनुपम सरकार, ओमप्रकाश पटेल, बुधराम कश्यप,फूलदास नागेश, पिताम्बर बिसाई, हरेन्द्र सिँह राजपूत, लिलेश कुमार देवांगन, हेमन्त मण्डावी, रुद्रनारायण भारद्वाज, अमित अवस्थी, भुवनेश्वर नाग, मुंडोराम कश्यप, द्वारिका नरेश साहू, श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर, श्रीमती सुषमा खुराना, बेनुधर जोशी, संजीव शर्मा, श्रीमती शम्मी शाहजँहा, श्रीमती एस माली, दिलीप कुमार कांगे, नवल कांत झा, प्रकाश सारथी, शिवपूजन सिँह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक गण उपस्थित रहे।


