Skip to content

पतंजलि लगाएगी 21अप्रैल 21 स्थानों पर 21 दिन तक मेगा योग शिविर का होगा आयोजन

इंट्रेगग्रेटेड मेगा योग शिविर हेतु स्थानीय आन्ध्र समाज-झंकार टाकिज़,देवकी विहार-धरमपुरा रोड,माँ काली मंदिर-रेलवे कॉलोनी में ३ स्थानों आयोजन समिति का गठन व बैठक संपन्न

जगदलपुर। पतंजलि योग पर21अप्रैल से जगदलपुर शहर के विभिन्न 21 स्थानों पर 21 दिवसीय इंट्रेगग्रेटेड मेगा योग शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी 21स्थानों पर आयोजन समिति का गठन किया जा रहा है इसी तारतम्य में 8 अप्रैल 2026 प्रातः6 बजे माँ काली मंदिर परिसर,रेलवे कॉलोनी जगदलपुर में मेगा शिविर हेतु स्थानीय आयोजन समिति का गठन किया गया

जिसमें सर्वसम्मिति से डॉ डी के परासर को अध्यक्ष,नंद कुमार सेना व श्रीमती मालती दुर्गा को उपाध्यक्ष, गौतम आचार्य को सचिव, शंकर सेना को कोषाध्यक्ष,शिविर संपर्क प्रमुख डॉ साजेश राव प्रचार प्रसार प्रभारी कौशल्या  यादव , स्वागत समिति प्रभारी ललित मौर्य श्रीमती नीतू सोनी वंदना की जवाबदारी दी गई*।

पतंजलि योग के छग प्रमुख डॉ मनोज पानीग्राही शिविर में योग के नियोजन के बारे में बताया और साथ कहा कि विभिन्न समाज और संघटनों के नेतृत्व में नगर का विराट स्वास्थ्य कुंभ है यह 21 दिवसीय आयोजन जिसमे सभी को अपने स्वास्थ्य को संवारने का सुनहरा अवसर मिलेगा*। *बीपी, शुगर, हार्ट अटैक जैसी बीमारियों के साथ ही कई गंभीर बीमारियों के उपचार की घरेलू और आयुर्वेदिक उपचार के साथ एक्यूप्रेसर की भी जानकारी योग शिविर में लोगों को दी जायेगी।

*बैठक में भारत स्वाभिमान के ज़िला अध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा ने विस्तार से आयोजन के बारे में बताया सभी समाजों से चर्चा हो चुकी है।सभी समाज अपने अपने के लोगो को इस शिविर से जोड़ने का कार्य सबकी सामूहिक ज़िम्मेदारी ली है।आज प्रत्येक घर में बीमार मिलते है, उनके लिए यह मेगा योग शिविर अत्यंत उपयोगी होगा*

*दूसरी बैठक संध्या 6 बजे देवकी विहार के कम्युनिटी हॉल -कालीपुर रोड में 21 दिवसीय शिविर हेतु बैठक कर कार्यक्रम कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बैठक में पतंजलि योग समिति के जिला अध्यक्ष श्री मनोज चंद्रा जी के अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमे भारत स्वाभिमान न्यास के जिला अध्यक्ष श्री जीतेन्द्र मिश्रा जी, उपाध्यक्ष फूल सिंह साहू जी, डॉ अनिल मल्होत्रा,बी जय राम जी एवं कॉलोनीवासी उपस्थित रहे*।

देवकी विहार मेगा योग शिविर आयोजन समिति में संरक्षक- श्रीनिवास राव मद्दी

नीलम झा कृष्ण किरण दास, रीता मालवीय,डॉ आशा जोशी को मनोनीत किया गया। वही तीसरी आयोजन समिति आन्ध्रसमाज द्वारा संरक्षक जयंत नायडू, वासुदेव राव,शिविर अध्यक्ष दिगंबर राव,उपाध्यक्ष राजरत्नम नायडू,सचिव अलशिवा प्रसाद,प्रचार प्रसार प्रभारी रामकृष्ण तंबू नायडू को बनाया गया है ।

*इसी तर्ज़ पर सभी २१ स्थानों पर आयोजन  समिति का गठन किया जा रहा है, मेगा योग शिविर को लेकर सभी समाज और स्वास्थ्य प्रेमियों में ख़ासा उत्साह है, सभी समितियों ने अपने अपने शिविर में लोगों को आमंत्रण देना प्रारंभ कर दिया है।पतंजलि योग परिवार ने सभी से अपील की है कि नगर वासी अपने अपने घरों मुहल्ले में शिविर में अपना पंजीयन कराये और अपने रोगों का निदान कर स्वस्थ समाज निर्माण में सह भागी बने*।

डॉ सच्चिदानंद जोशी
          – बी. जयराम
          अध्यक्ष- श्रीमति लता नाग
उपाध्यक्ष- सुनीता अग्रवाल
           – श्याम करण मालवीय
सचिव – सारिका यादव
प्रचार-प्रसार प्रभारी- महेंद्र यादव
शिविर आमंत्रण प्रभारी – विवेकानंद झा
कार्यकारिणी सदस्य – अलका गुप्ता