जगदलपुर/बस्तर, 08 अप्रैल 2026
थाना बोधघाट की लगातार कार्रवाई में नशे के नेटवर्क पर बड़ी चोट
नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बस्तर पुलिस ने थाना बोधघाट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की सप्लाई में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों द्वारा मोटर सायकल के माध्यम से गांजा परिवहन कर बिक्री हेतु ले जाए जाने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ा।

बिना नंबर की मोटरसाइकिल से गांजा परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों द्वारा प्रतिबंधित अवैध नशीला मादक पदार्थ गांजा बिक्री के उद्देश्य से मोटरसाइकिल में परिवहन किया जा रहा था। बोधघाट पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लाखों रुपए मूल्य का 10.09 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं विवरण
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—
(1) गणपति माली पिता स्वर्गीय रामचंद्र माली उम्र 40 साल निवासी मूर्त हांडी शनगुड़ा तहसील कोत्पाद जिला कोरापुट
(2) श्याम सुंदर बीसाई पिता स्वर्गीय त्रिनाथ बीसाई उम्र 45 साल निवासी ग्राम तेली धार गुड्डी तहसील कोत्पाद जिला कोरापुट उड़ीसा
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नशे के खिलाफ लगातार अभियान
पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अवैध गांजा परिवहन कर बिक्री हेतु ले जाने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली।
मुखबिर सूचना पर अडावाल क्षेत्र में बिछाया गया जाल
थाना बोधघाट पुलिस को दिनांक 08.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति बिना नंबर की HF Deluxe मोटरसाइकिल से उड़ीसा से जगदलपुर की ओर आ रहे हैं, जिनके पास नीले रंग के थैले में अवैध गांजा मौजूद है। सूचना में बताया गया कि आरोपी कुरंडी जंगल मार्ग से अडावाल की ओर जगदलपुर पहुंचने वाले हैं।
पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके पर की गई गिरफ्तारी
सूचना की तस्दीकी एवं कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने अडावाल रेलवे फाटक के पास MCP लगाकर संदेही वाहन का इंतजार किया और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
तलाशी में 10.09 किग्रा गांजा सहित अन्य सामग्री बरामद
तलाशी के दौरान नीले रंग के थैले से भूरे रंग के सेलो टेप में लिपटे तीन पैकेटों में कुल 10.09 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 5,04,500 रुपये आंकी गई है। आरोपियों के पास से दो पुराने उपयोग किए गए मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल तथा नगदी 500 रुपये भी जप्त किए गए।
NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
आरोपियों द्वारा गांजा रखने, परिवहन करने एवं बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर उनके कृत्य को धारा 20 (b)ii(B) NDPS Act के तहत अपराध मानते हुए सभी मादक पदार्थ, मोटरसाइकिल, मोबाइल एवं नगदी जप्त की गई। दोनों आरोपियों को 08.04.26 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक ललित नेगी, लोकेश्वर नाग, स उ नि दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, सुनील मनहर, पवन श्रीवास्तव तथा आरक्षक युवराज ठाकुर, कामदेव दर्रो, मानकू कोर्राम, विजय तिर्की, अवतार पटेल, थानेंद्र सिन्हा एवं होरी लाल आर्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


