CG Train Update: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लाइ एक बड़ी खबर्र सामे आ रही है। जहां, South East Central Railway (SECR) ने 8 से 10 अप्रैल के बीच रद्द की गई 12 पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया है। इससे रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, गेवरा रोड और गोंदिया रूट के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अब सभी ट्रेनें अपने तय समय पर चलेंगी।
चौथी लाइन के काम से हुआ था असर
बिलासपुर मंडल के अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी।
तिरुपति-रक्सौल समर स्पेशल का ऐलान
भारतीय रेल ने गर्मी के सीजन को देखते हुए तिरुपति-रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन कुल 7 फेरों के लिए चलाई जाएगी और 13 अप्रैल से हर सोमवार तिरुपति से रवाना होगी।
इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव
यह स्पेशल ट्रेन रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इससे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा और लंबी वेटिंग की समस्या से राहत मिलेगी।
समर स्पेशल से यात्रियों को राहत
गर्मी के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने में आसानी होगी और यात्रा ज्यादा सुगम होगी।
11 से 27 अप्रैल के बीच फिर रद्द होंगी ट्रेनें
हालांकि रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि 11 से 27 अप्रैल के बीच बिलासपुर जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी, जिससे कुछ रूट्स पर यात्रियों को परेशानी हो सकती है।