UP Policemen Line Hazir: लखनऊ में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाते हुए पूर्वी ज़ोन की डीसीपी दीक्षा शर्मा (Diksha Sharma) ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में एक सब-इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
यह सभी पुलिसकर्मी Gudamba Police Station में तैनात थे। जारी आदेश के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को यह कार्रवाई की गई।
किन पर गिरी गाज?

उप निरीक्षक (SI) जिलाजीत यादव (बीट प्रभारी, सेक्टर-एच, गुडम्बा थाना) मुख्य आरक्षी (Head Constable) रिजवान अहमद और आरक्षी (Constable) लवकुश कुमार को लाइन हाजिर किया। तीनों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से हटाकर रिजर्व पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई को विभागीय अनुशासन को मजबूत करने के तौर पर देखा जा रहा है। डीसीपी ने साफ संकेत दिया है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ पुलिस में जवाबदेही और अनुशासन बनाए रखने के लिए यह एक सख्त और स्पष्ट कदम माना जा रहा है।