Skip to content

“ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूंगा पुलिस की बड़ी सफलता: 06 मवेशी मुक्त, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, छत्तीसगढ़ | 26 मार्च 2026


मवेशी तस्करी का खुलासा, समारू यादव गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

“ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूंगा पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 06 नग कृषक मवेशियों को मुक्त कराया। आरोपी समारू यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पूछताछ में उसने बताया कि मवेशियों को कुसु यादव के कहने पर उड़ीसा ले जाया जा रहा था। फरार मुख्य आरोपी कुसु यादव के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।


अटल चौक में घेराबंदी, 04 बैल और 02 बछड़े बरामद

मिली जानकारी के अनुसार, 25 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि 06 बैल/बछड़े मारपीट के साथ, बिना चारा-पानी के लैलूंगा होते हुए उड़ीसा ले जाए जा रहे हैं। थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अटल चौक लैलूंगा पर घेराबंदी की, जहां 04 बैल और 02 बछड़े बरामद हुए।


आरोपी की पहचान और जब्ती सामग्री

संदिग्ध की पहचान समारू यादव (उम्र 49 वर्ष, निवासी भुईयापानी, थाना लैलूंगा) के रूप में हुई। आरोपी ने स्वीकार किया कि मवेशियों को कुसु यादव (सिहारधार, थाना लैलूंगा) के कहने पर बिक्री के लिए उड़ीसा ले जा रहा था। आरोपी के कब्जे से 06 नग मवेशी (कीमत लगभग ₹53,000) और एक लकड़ी का डंडा बरामद किया गया। मवेशियों को चारा-पानी उपलब्ध कराकर गौशाला सुपुर्द किया गया।


कानूनी कार्रवाई

थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 100/2026 के तहत आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, 11 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका और वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन

इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक रामप्रसाद चौहान और आरक्षक चमरसाय भगत की भी सराहनीय भागीदारी रही।


एसएसपी का संदेश: मवेशी तस्करी और पशु क्रूरता पर सख्त कार्रवाई जारी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “गौवंश की तस्करी करना बंद करें। ऑपरेशन शंखनाद के तहत मवेशी तस्करी और पशुओं के प्रति क्रूरता के मामलों में पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”