जगदलपुर। छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन ने मंगलवार को संयुक्त संचालक कार्यालय में भेंट कर पदोन्नति के सम्बन्ध में चर्चा की गई।
शिक्षक/सहायक शिक्षक प्रधानपाठक पदोन्नति को अविलम्ब पूर्ण करते हुए वंचित शिक्षक संवर्ग को लाभ देने हेतु छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोशियसन के उप प्रांताध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव के निर्देशानुसार बस्तर जिला द्वारा जिला अध्यक्ष लुदरसन कश्यप के नेतृत्व में संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग को जल्द ही वरिष्ठता सूची प्रसारित कर ओपन काउंसलिंग के माध्यम से यथाशीघ्र सम्पन्न करने को ज्ञापन सौंपा गया।
जिस पर महोदय द्वारा आश्वस्त किया गया है कि हमारी तैयारी लगभग पूर्णता पर है और जल्द ही आपके संवर्ग के शिक्षकों को पदोन्नति के द्वारा पदस्थापना दी जाएगी।
इस अवसर पर जिला सचिव मोहम्मद ताहिर शेख, जिला कोषाध्यक्ष अमित पाल, जिला संगठन मंत्री ओमप्रकाश पटेल,मनीष ठाकुर, सलीम शाह एवम श्रीमती जुलेखा शाह उपस्थित थे।


