जगदलपुर। छत्तीसगढ पेंशनधारी कल्याण संघ की आवश्यक बैठक संभागीय कार्यालय जगदलपुर में आयोजित की गई।
संघ के संभागीय अध्यक्ष जी.एस. पांडे नये वर्ष की बधाई देते हुए संघ के रीति-नीति और आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। इस दौरान रायपुर से पधारे संघ के पदाधिकारियों अतिथियों सहित, सुकमा के एस०एस०जैन, एस०एस० परिहार, आर०एस०ठाकुर भानुप्रतापपुर के डी०एस०मंडावी संभागीय संयुक्त सचिव के०आर०चापडी, बीजापुर एवं रामसिंह कश्यप छिन्दगढ स्वागत किया गया।
इस दौरान छ०ग० पेंशनधारी कल्याण संघ के फाउंडर जगदीश सिंह बामल एवं प्रांतीय प्रवक्ता जी० शाही द्वारा संघ के प्रयासों एवं उनके योगदान की सराहना की गई। साथ ही ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को संघ से जोडने का आव्हान किया गया ।
बैठक में छ०ग० पेंशनधारी कल्याण संघ प्रान्ताध्यक्ष डा० पी०मनहर के निर्देशन में प्रान्त से पधारे करन सिंह अटेरिया ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार छ०ग० शासकीय कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के डी०ए० पर लगातार डाका डाल रही हैं। मोदी के गारंटी के अनुरूप ये न ही समय पर डीए देती है और न ही डीए का एरियर्स की राशि। जिसके कारण से पेंशनरों में भारी नाराजगी व्याप्त है।
इस हेतु आगामी दिनों में एक मंच एक मांग रखते हुए अभियान छेड़ा जायेगा। जितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि सरकार अब तक छ०ग० के नियमित कर्मचारियों एवं पेंशनधारियों का 80 महिने का एरियर्स राशि नहीं दी है जिससे कर्मचारियों/ पेंशनधारियों में रोष व्याप्त है।
श्री दूबे ने कहा कि समय पर डी०ए० एवं बकाया राशि दें इस हेतू एक मंच एक मांग अभियान चलाया जा रहा है इस कडी में मार्च 2026 के दूसरे सप्ताह में रायपुर में यज्ञ का आयोजन कर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जावेगा। चंद्रिका सिंह, प्रान्ताध्यक्ष जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ को प्रांतीय संयोजक नियुक्त किया गया ।
बैठक में छ०ग० संघ के संभागीय उपाध्यक्ष ए०के० भदोरिया, संभागीय सचिव के०आर० महतो, जिला उपाध्यक्ष श्री रात्रे, संभागीय प्रचार सचिव आर.एस. सूर्यवंशी, जिला शाखा सचित अनंत महतो, जगदीश साहू, गणेश राम साहू समेत समेत बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे।
Related Articles

कैबिनेट के बड़े फैसले: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, SOG को 44 नए पद, पायलट ट्रेनिंग संस्थान और क्लाउड फर्स्ट नीति को मंजूरी
Feb 4, 2026
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
