Skip to content

मकर संक्रांति पर माँ दंतेश्वरी मंदिर में भव्य महाभण्डारे का आयोजन


जगदलपुर। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर में भव्य महाभण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 14 जनवरी 2026, बुधवार को दोपहर 12 बजे से माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित होगा।

महाभण्डारे के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति द्वारा क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर का लाभ लेने की अपील की गई है।

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर माँ दंतेश्वरी के दर्शन के साथ महाभण्डारे में सहभागिता को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।