Skip to content

बाबा रामदेव ने इस सदी की सबसे बड़ी स्वास्थ्य क्रांति लाई है,करोड़ों लोगों का जीवन और धन बचाया है- महेश कश्यप, सांसद बस्तर

पतंजलि योग समिति, जगदलपुर द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय युवा योग उत्सव के तीसरे एवं समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूपमें बस्तर सांसद माननीय श्री महेश कश्यप जी रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता की छत्तीसगढ़ बेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष माननीय श्री श्रीनिवास राव मद्दी जीने की वहीं विशिष्ट अतिथियों में जगदलपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा जी,डॉ संजय बसाक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, सक्षम के अध्यक्ष कुनाल चालिसगांवकर ,

सिंधी समाज के अध्यक्ष श्री मनीष मूलचंदानी,हरेश नागवानी,डा: संजय बसाक, एअर फोर्स के मेडिकल अफसर श्री प्रणय कुमार जी,हिन्दू जागरण मंच  से आदर्श चंद्र जी को समिति के लोगो ने पतंजलि अंगवस्त्र और तिलक लगा कर सम्मान किया सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के पश्चात योग के साथ साथ युवाओं को हेल्थ टिप्स और सक्सेज़ मंत्र बताया गया।युवाओं को देश के विकास में बड़ चड के भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए स्वदेशी का संकल्प सांसद बस्तर ने दिलाया और स्वामी रामदेव द्वारा संचालित योगक्रांति को सदी की सबसे बड़ी स्वास्थ्य क्रांति बताया। जगदलपुर नगर में संचालित अनेक कक्षाओं का हवाला देते हुए पतंजलि समिति के कार्यों की सराहना की और इसके विस्तार हेतु हर  प्रकार से सहयोग की बात कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते श्रीनिवास राव मद्दी ने पतंजलि जगदलपुर द्वारा चलाये जा रहे इस तरह के सभी आयोजन की मुक्त कंठ प्रशंसा करते हुए प्रातःलोगों को बिस्तर से उटा योग से जोड़ स्वास्थ्य प्रदान करने वाले सभी योगशिक्षकों को बधाई प्रेषित करते हुए युवाओं को स्वामी विवेकानंद के मार्गो पर चलने को प्रेरित किया।इस अवसर विवेकानंद के भेषभूषा में कुमारी स्वर्णा चौहान ने मंच में स्वामी जी के प्रेरक प्रबोधन दिया और स्वदेशी संकल्प दौड़ में नेतृत्व किया।योगसत्र का संचालन करते हुए पतंजलि योग समिति के प्रदेश प्रभारी डॉ मनोज पानीग्राही ने युवाओं को प्रातः 5बजे की महफ़िल में शामिल होने अथार्थ प्रतिदिन अपने शरीर पर इन्वेस्ट करने और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि रखने की बात कही।

योग अभ्यास के बाद  स्वदेशी संकल्प  दौड, जिसमे हज़ारों युवा और जवान उत्साह के साथ सम्मिलित हुए जो कि स्टेडियम से प्रारम्भ होकर नगर के मार्गों से होती हुई स्टेडियम में समाप्त हुई। स्वदेशी संकल्प दौड़ के बाद समिति द्वारा योग मेट दे कर सहभागियों का सम्मान किया गया साथ समस्त प्रतिभागियों को आदर्श दिनचर्या पुस्तिका और दिव्य औषधीय पेय,अंकुरित नाश्ता पतंजलि बिस्कुट प्रदान किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से योगदान संगरक्षक गण डॉ सुषमा झा,शक्ति सिंग चौहान,

अनिल लुंकंड,महिला पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष श्रीमती मंजू लुक्कड़ पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष श्री मनोज चंद्रा, भारत स्वाभिमान के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र  मिश्रा, किसान सेवा समिति के अध्यक्ष श्री गजेंद्र देवांगन, रविंद्र हेमनानी, नीरज चौहान,दीपक पांडेय, वैभव यादव, राकेश समरथ, मनीष भोजवानी, विजय भारत,दौलतसिंह कुशवाहा, दुला लक्षवानी,गणेश दहिया,राजेश चावड़ा, दीपक वासवानी, फूल सिंह साहू, डॉ अनिल मल्होत्रा,कुसुम लता पांडे, रेखा परमार,राजेश गुप्ता,मनोज शुक्ला, मीना ठाकुर,सुधा प्रसाद,पद्मा वीसोई, लीलिमा साहा,रेखा परमार,नरेंद्र लुकंड,लक्ष्मी मंडल का आयोजन में मुख्य योगदान रहा।कार्यक्रम का संचालन बृजलाल नागवानी ने किया.