जगदलपुर। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर धरमू माहरा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक, जगदलपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एस के त्रिवेदी एवं विभागाध्यक्षों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।
इसके पश्चात एन एस एस स्वयं सेविकाओं द्वारा प्रस्तुत सामूहिक गीत ने वातावरण को प्रेरणादायी बना दिया। कार्यक्रम के दौरान व्याख्याता डॉ. नमिता आगरकर, विनय मिश्रा, विनीता जैन ने अपने वक्तव्यों में स्वामी विवेकानंद के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। वहीं छात्राओं दिव्या सिंह एवं शाहमीना ने युवाओं की भूमिका, कर्तव्यों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। प्राचार्य एस के त्रिवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
अंत में एन एस एस प्रोग्राम ऑफिसर सुषमा देवांगन द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया तथा कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता एंजेलिन मैथ्यू ने किया।


Related Articles

कैबिनेट के बड़े फैसले: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, SOG को 44 नए पद, पायलट ट्रेनिंग संस्थान और क्लाउड फर्स्ट नीति को मंजूरी
Feb 4, 2026
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
