Skip to content

गैस की किल्लत और HP एजेंसी पर मारपीट, CCTV वायरल… अब एक सिलेंडर ब्लैक में ₹1800 तक!

रायगढ़ :– बाजार में आज सुबह जो दृश्य देखा गया, वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। लेकिन ये सीन था असली… और बेहद दर्दनाक।

युद्ध के कारण देशभर में LPG सिलेंडर की भारी किल्लत ने अब रायगढ़ को भी अपनी चपेट में ले लिया। HP गैस एजेंसी पर सुबह-सुबह ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। “पहले मैं… पहले मैं” की होड़ में दो पक्षों के बीच जोरदार मारपीट हो गई। लातें, घूंसे, धक्का-मुक्की… पूरा घटना CCTV कैमरे में कैद हो गया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के गुस्से को भड़का रहा है।

वीडियो में साफ दिख रहा है – महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सब एक-दूसरे पर चढ़े पड़ रहे हैं। एजेंसी स्टाफ बेबस नजर आ रहा है। एक महिला ने तो कैमरे के सामने चिल्लाते हुए कहा, “सिलेंडर नहीं मिलेगा तो खाना कैसे पकाऊंगी? बच्चे भूखे मर जाएंगे क्या?”

ब्लैक मार्केट में आग लग गई!!

सूत्रों के मुताबिक अब एक सिलेंडर ब्लैक में 1600 से 1800 रुपये तक बिक रहा है। जो सिलेंडर सब्सिडी पर 900-1000 रुपये में मिलना चाहिए, वो आज दोगुनी कीमत पर भी नहीं मिल रहा। कई लोग मजबूर होकर ब्लैक मार्केट से सिलेंडर खरीद रहे हैं।

जनता का गुस्सा फूट पड़ा!!

रायगढ़ के स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग है – “रायगढ़ में गैस युद्ध बंद करो”, “एजेंसी मालिक और प्रशासन जवाब दो”।
एक स्थानीय नेता ने कहा, “सरकार युद्ध का रोना रो रही है, लेकिन जनता का चूल्हा जलाने का जिम्मा कौन लेगा? तुरंत सप्लाई बहाल की जाए, वरना आंदोलन होगा।”

प्रशासन चुप, लोग बेचैन!!

जिला प्रशासन और गैस कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लोग घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं।

रायगढ़ की जनता का सवाल?

“युद्ध कब खत्म होगा, पता नहीं… लेकिन हमारा चूल्हा कब चलेगा?”

ये सवाल आज पूरे रायगढ़ में गूंज रहा है।