Skip to content

बेटियों और दामादों को देख छलकीं धीरेंद्र शास्त्री की आंखें, जाना हाल-चाल, कही ये बात

Chhatarpur News: छतरपुर के बागेश्वर धाम में एक अनोखा “बेटी-दामाद सम्मेलन” हुआ. इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 2020 से 2023 के बीच सामूहिक विवाह के ज़रिए शादी करने वाली बेटियों और उनके दामादों से मुलाकात की.

Dhirendra Shastri News: मध्यप्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में बेटी-दामाद सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सामूहिक विवाह के जरिए शादी करने वाली बेटियां और उनके दामाद शामिल हुए. इस मौके पर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) उनसे मिलकर भावुक हो गए और उन्हें खुशहाल शादीशुदा ज़िंदगी की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने उनके परिवार और ससुराल वालों का हालचाल पूछा और उनसे अपने बच्चों में सनातन मूल्यों को शामिल करने का आग्रह किया. बेटियों ने भी इस आयोजन को खास बताते हुए कहा कि शादी के बाद उनका ख्याल रखने के लिए ऐसा आयोजन शायद ही कहीं और होता हो.

बेटियों और दामादों से मिलकर भावुक हुए धीरेंद्र शास्त्री 
दरअसल, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 2020 से 2023 के बीच सामूहिक विवाह के ज़रिए शादी करने वाली बेटियों से मुलाक़ात की. बेटियों और दामादों को देखकर बाबा बागेश्वर भावुक हो गए और उनका हालचाल पूछा, उन्हें खुशहाल शादीशुदा ज़िंदगी की कामना की. उन्होंने कहा कि आज बेटी और दामाद से मिलकर उन्हें बहुत खुशी हुई. अपने नातिन-नातियों को देखकर बाबा बागेश्वर ने उनसे सनातन धर्म के सिपाही बनने और बच्चों में संस्कार डालने की अपील की.

बेटियों की आंखें हुईं नम
बाबा बागेश्वर ने बेटियों से उनके परिवार, ससुराल और जीवन के हालात के बारे में बात की. साथ ही उनसे पूरे परिवार में प्यार की रोशनी फैलाने की अपील की. ​​बागेश्वर धाम में हुए बेटी-दामाद सम्मेलन में आई बेटियों ने कहा कि आज वे इतनी खुश हैं कि बता नहीं सकतीं. ऐसा प्रोग्राम देश में कहीं और शायद ही होता हो, क्योंकि विवाह सम्मेलनों के ज़रिए शादी करने वालों का हालचाल पूछने वाला अक्सर कोई नहीं होता. बेटियों ने बड़े आदर और प्यार से अपने अनुभव शेयर किए. इस दौरान कई बेटियों की आंखें नम हो गईं, क्योंकि वे अपने पालक पिता से मिलने आई थीं.