Mahakumbh Viral Girl Monalisa-महाकुंभ 2025 में सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से बुधवार को केरल के एक मंदिर में शादी कर ली है. दोनों की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक के जरिए हुई थी. शादी करने से पहले मोनालिसा और बॉयफ्रेंड फरमान खान ने केरल के तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग की थी.
Mahakumbh Girl Monalisa Marriage-प्रयागराज महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचते समय अपनी नीली-भूरी आंखों से सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में है. मध्यप्रदेश के खरगोन की रहने वाली मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ बुधवार को शादी कर ली है. केरल के एक मंदिर में दोनों ने शादी की है. मोनालिसा और फरमान के रिश्ते के खिलाफ पिता और पूरा परिवार था. पारिवारिक विरोदों के बावजूद मोनालिसा ने अपने प्रेमी के साथ शादी की. मोनालिसा ने केरल के तिरुवंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग की थी.
मंदिर में हुई शादी, वायरल हुआ वीडियो
जानकारी के अनुसार, मोनालिसा ने बुधवार को केरल के अरुमानूर मंदिर में फरमान खान संग शादी की है. शादी का एक वीडियो भी सामने आया है. शादी के दौरान मोनालिसा लांल रंग की साड़ी पहने हुए नजर आई. मोनालिसा ने लाल वरमाला पहनी थी और गले में आकर्षक नेकलेस पहना हुआ था. वहीं, दूल्हे फरमान खान ने सफेद शर्ट और पारंपरिक मुंडू पहना हुआ था. सोशल मीडिया पर दोनों के साथ चलने का वीडियो भी सामने आया है.
मोनालिसा और महाराष्ट्री के रहने वाले फरमान पिछले डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे. दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी. फरमान के मुस्लिम होने के कारण मोनालिसा के पिता विजय सिंह भोसले और उनका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था. मोनालिसा ने आरोप लगाया कि परिवार उन पर अपनी पसंद के लड़के से शादी करने का दबाव बना रहा था और उन्हें धमकिया भी मिल रही थीं, जिसके कारण उन्हें घर छोड़कर केरल जाना पड़ा. मोनालिसा ने केरल के तिरुवनंतपुरम के तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी.
जांच में बालिग पाई गई मोनालिसा
सुरक्षा को लेकर डरी हुई मोनालिसा और फरमान केरल के तिरुवनंतपुरम के तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे. शुरुआत में परिवार ने दावा किया कि मोनालिसा नाबालिग है, लेकिन पुलिस जांच और दस्तावेंजों में बालिग पाई गई. पुलिस ने मोनालिसा के पिता को थाने बुलाकर स्थिति स्पष्ट की कि बालिग होने के नाते उन्हें अपनी पसंद से शादी करने का कानूनी अधिकारी है. बताया जा रहा है कि मोनालिसा के पिता विजय सिंह उसे वापस ले जाने के लिए केरल पहुंचे थे, लेकिन मोनालिसा ने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया.
रुद्राक्ष बेचते समय हुई थी वायरल
मोनालिसा मध्यप्रदेश के खरगोन की रहने वाली है. साल 2025 में प्रयागराज महाकुंभ के दौरान मोनालिसा की किस्मत रातों रात बदल गई थी. महाकुंभ में माला बेच रही मोनालिसा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसके बाद लगातार पूरे महाकुंभ में वह सोशल मीडिया पर छाई रही. इसके बाद मोनालिसा को कई ब्रांड शूट और म्यूजिक वीडियो के ऑफर मिले. वहीं चर्चा है कि मोनालिसा जल्द ही द डायरी ऑफ मणिपुर से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं, जिसका ट्रेलर फरवरी 2026 में रिलीज हो चुका है. वहीं मलयालम फिल्म नगम्मा की शूटिंग के लिए फिलहाल केरल के पूवर में वह मौजूद हैं.
Related Articles

रायपुर के VIP रोड फार्महाउस में हुक्का पार्टी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Apr 14, 2026
सरकार ने लॉन्च किया ₹10,000 करोड़ का स्टार्टअप इंडिया FOF 2.0: नवाचार और स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा फंड सपोर्ट
Apr 14, 2026
